Date & Time

घाटमपुर थाने से 100 मीटर की दूरी पर ज्वैलर्स शॉप से 20 लाख की चोरी

कानपुर । जनपद के घाटमपुर नगर में हमीरपुर रोड स्थित सराफा की दुकान में चोरों ने नकदी समेत करीब 20 लाख की ज्वैलरी पर कर दी. कोतवाली से 100 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात को अंजाम देकर चोरों ने सिर्फ पुलिस को सीधी चुनौती दी है बल्कि पुलिस गश्त की भी हकीकत खोल दी है. घटना को लेकर नगर के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है.

घाटमपुर निवासी सेठ गोविंद स्वरूप की गोविंद एंड संस नाम से हमीरपुर रोड पर सराफा की दुकान है और गोविंद ट्रांसपोर्ट कंपनी का भी संचालन करते हैं. दुकान में उनका ट्रांसपोर्ट का ऑफिस भी है। दुकान के पीछे जुड़ा हुआ घर है और उसके पीछे खाली प्लाट है. रविवार रात प्लाट से चोर छत पर चढ़े और फिर सराफा दुकान में घुसकर चोरी को अंजाम दिया.

सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे गोविंद ने अंदर जाकर देखा तो चोरी का पता चला. जानकारी पर व्यापारियों की भीड़ एकत्र हो गई और कुछ देर में पुलिस भी आ गई. गोविंद ने पुलिस को बताया कि करीब 85 हजार की नकदी और कांच के शोकेस में रखे करीब 20 लाख के जेवर चोरी हुए हैं. सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर भी चोर निकाल ले गए हैं. पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया. इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह का कहना है की जांच की जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.