Date & Time

जयनगर मधुबनी में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 16 कोभारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा नई पहल का पुरजोर स्वागत

एस टीवी भारत
रिपोर्टर
प्रदीप कुमार मौर्य


प्रयागराज  
 भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जिला इकाई मधुबनी के तत्वावधान में जय नगर स्थित महिला कॉलेज के सभागार में   16 नवंबर 2022 दिन बुधवार को प्रातः 11:00 बजे से राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकार हितों की रक्षा के लिए परस्पर चिंतन हेतु अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भाग लेने के लिए राष्ट्रीय संयोजक  डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय एवं देश दर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रदीप  सिंह मंगलवार को पवन एक्सप्रेस से जयनगर के लिए प्रस्थान करेंगे  
    उपरोक्त जानकारी महासंघ के राष्ट्रीय प्रकाशन सचिव प्रोफ़ेसर जगदीश प्रसाद यादव ने देते हुए बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में पड़ोसी देश नेपाल के कई वरिष्ठ पत्रकार साथी भी पधार रहे हैं और उत्तर प्रदेश बिहार तथा झारखंड के कई वरिष्ठ पत्रकार इसमें अपनी सहभागिता कर रहे हैं राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एक दूसरे का पूरक किस प्रकार बना जाए इस पर चिंतन गोष्ठी होगी उल्लेखनीय है कि पहली बार अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में स्वदेश के अतिरिक्त विदेश के भी पत्रकार साथी भाग ले रहे हैं और उन्होंने संगोष्ठी के दूसरे दिन भारत के पत्रकारों को नेपाल यात्रा का आमंत्रण भी दिया है जिसमें यहां के पत्रकार साथी 17 नवंबर को जनकपुर भ्रमण करेंगे और वहां की पत्रकारिता का अध्ययन करेंगे परस्पर संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में यह पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल होगी प्रोफेसर जगदीश प्रसाद यादव ने बताया कि  इस गोष्ठी के पश्चात शीघ्र ही अन्य देशों के पत्रकार साथियों से संपर्क करके पत्रकारिता विषयक अनेक महत्वपूर्ण जानकारियों का अध्ययन और आदान प्रदान किया जाएगा प्रोफ़ेसर जगदीश प्रसाद यादव ने दरभंगा मंडल के आसपास के जनपदों के सभी पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.