पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इंसान के रूप में शैतान बना दरिंदा आफताब ने युवती के शव के 35 टुकड़े किये. आस-पास के लोगों को उसके इस दुर्दांत कृत्य की भनक ना लगे इसके लिए आफताब ने हत्या करने के बाद एक बड़ी सी फ्रिज खरीदी और 18 दिनों तक युवती श्रद्धा के शव के टुकड़ों को घर मे रखा. रात को 2 बजे युवती के शरीर के टुकड़े को एक-एक कर प्लास्टिक बैग में लेकर जाता था और अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया करता था.
पुलिस के अनुसार, “श्रद्धा नाम की जिस लड़की का मर्डर हुआ है, वह मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम करती थी. हत्या का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला शादी का झांसा देकर उसे दिल्ली लाया था. जहां पिछले एक साल से दोनों लिव इन रिलेशन में रहते थे. 26 साल की श्रद्धा वाकर मुम्बई के मलाड की रहने वाली थी.
मृतिका श्रद्धा के पिता विकास मदान वाकर ने बीते 8 नवंबर को अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराई थी. श्रद्धा के पिता ने बताया कि वह परिवार सहित महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं. उनकी 26 साल की बेटी श्रद्धा वाकर मुम्बई के मलाड इलाके में स्थित बहुराष्ट्रीय कम्पनी के कॉल सेंटर में नौकरी करती थी.
युवती की हत्या के 5 महीनों बाद पुलिस ने आरोपी आफताब को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बीते शनिवार को आफताब को पकड़ा. पूछताछ में आफताब ने पुलिस को बताया कि शादी करने को लेकर अक्सर श्रद्धा उस पर दबाव बनाती थी. इसी बात पर दोनों में झगड़ा होता था. बीते 18 मई को शादी करने को लेकर ही दोनों में झगड़े के दौरान उसने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी.
आरोपी ने मृतिका के शव को चापर से कई टुकड़ों में काटा और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और श्रद्धा के शव को खोजा जा रहा है.
Thanks for comment in my post