कानपुर(बिधनू)। उत्तर प्रदेश में स्नातक खण्ड व शिक्षक खण्ड के चुनाव का बिगुल बज चुका है,उत्तर प्रदेश में 5 सीटों एमएलसी का चुनाव होना है,कानपुर-उन्नाव खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने पहली बार प्रत्याशी के रूप में डॉ कमलेश यादव को मैदान में उतारा है,इस चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए समाजवादी पार्टी ने जिले वार चुनाव प्रभारी भी नियुक्त किए है ,कानपुर ग्रामीण जिले से समाजवादी पार्टी ने योगेन्द्र कुशवाहा को चुनाव प्रभारी बनाया है,योगेन्द्र कुशवाहा बहुत ही जमीनी नेता हैं जो चुनाव में कार्यकर्ताओं को साथ लेकर गांव-गांव जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर डॉ कमलेश यादव के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे,और साथ विधानसभा व अन्य सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति भी बना रहे है प्रभारी योगेन्द्र कुशवाहा आज बिधनू ब्लॉक के कई गांवों जैसे शम्भुआ, कुमटा, धीरपुर, कठेरुआ ,खेरसा आदि गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क कर उनसे वोट की अपील की और साथ ही यह भी बताया कि वोट डालते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना है,इस मौके पर साथ मे मुख्य रूप से जिला प्रभारी योगेन्द्र कुशवाहा नि. जिला उपाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण (पि.व.प्र.) संदीप कुशवाहा ,सोनू यादव, डॉ रमेश कुशवाहा,सलाम इदरीसी,नीरज कुशवाहा ,सत्यनारायण कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।
सपा प्रभारी योगेन्द्र कुशवाहा गावँ-गावँ जाकर सपा एमएलसी प्रत्याशी डॉ कमलेश यादव के लिए मांग रहे वोट
0
जनवरी 23, 2023
एसटीवी भारत
Thanks for comment in my post