Date & Time

प्रयागराज : खुदाबाद पुलीस ६५ वर्षीय वृद्ध महिला वा विकलांग पुत्र को भी नहीं दे रही सुरक्षा


एस टीवी भारत 

विनय प्रकाश तिवारी
जोन चीफ प्रयागराज 


प्रयागराज : खुल्दाबाद थाना अंतर्गत भूसौली टोला निवासी स्वर्गीय गोविंद सिंह की पत्नी श्रीमती कमला सिंह  (रेडियो स्टेशन पर क्षेत्रीय गानों की गायिका हैं) को उनके स्वर्गीय पति गोविंद सिंह के छोटे भाई भरत लाल व उनके  लड़कों के द्वारा आए दिन भद्दी भद्दी गालियां देकर मारपीट करना व उनके विकलांग पुत्र विश्वजीत जो कि (सरकारी जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है ) और दो पुत्रियों में से एक अविवाहित भी है को उनके पैतृक निवास 230 / 188 भूसौली टोला में अपने विकलांग पुत्र विस्वजीत के साथ रह रही हैं यह लोग 65 वर्षीय वृद्ध महिला को वा उसके बच्चों को आए दिन जान से मार देने का प्रयास करते हैं जिसकी  शिकायत वृद्ध महिला ने प्रयागराज के उच्चाधिकारियों को लिखित सूचना देने पर भी इन अपराधियों के खिलाफ आज तक कोई दंडात्मक कार्यवाही ना होने से वृद्ध महिला व उसके बच्चों की जान का खतरा बना हुआ है डरी सहमी वृद्ध महिला कमला सिंह ने बताया कि उनका देवर सबसे ज्यादा परेशान कर रहा है वृद्ध महिला ने यह भी कहा कि स्थानीय प्रशासन की उदासीनता से मां बेटे की कभी भी हत्या हो सकती है उनके विरोधी लोग अपराधिक किस्म के हैं इसीलिए इन लोगों पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है महिला अब योगी जी से मिलने की आशा में लखनऊ जाने को मजबूर हो गई है क्योंकि प्रयागराज मंडलायुक्त महोदय तक गुहार लगाने के बाद भी कोई राहत नहीं मिली है  योगी जी द्वारा  बेटियों व महिलाओं को सुरक्षा का दावा खोखला  दिख रहा है क्योंकि  स्थानीय शासन प्रशासन सरकार की मनसा के विरुद्ध जनता को तंग कर रहे हैं ऐसे में यह मासूम जनता किससे गुहार लगाएं योगी जी आप ही बताइए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.