Date & Time

हरदोई:लावारिस हालत में मिली दो बच्चियां, पुलिस ने भेजा चाइल्ड केयर

एसटीवी भारत
बिलग्राम-हरदोई।आपको बताते चलें कि आज दिनांक 14 /6/2022 को करीब 11:30 बजे दिन में ग्राम सभा डकौली में दिलीप पटेल ने पुलिस को सूचना दी कि दो बच्चियां रचना तिवारी उम्र लगभग 9 वर्ष व मुस्कान तिवारी उम्र करीब 7 वर्ष लावारिस मिली हैं सूचना पर पहुंचे हेड कांस्टेबल राकेश मिश्रा कांस्टेबल सुनील कुमार द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चियों को कुरसठ पुलिस चौकी लाया गया दोनों बच्चियों से पूछताछ की गई !बच्चियों ने बताया कि उनके पिता का नाम मनोज तिवारी है जो अज्ञात कारणवश जेल में बंद हैं!बच्चियों ने बताया कि उनका एक छोटा भाई भी है!मां लक्ष्मी तिवारी के साथ में दोनों बच्चियां नयागांव गेस्ट हाउस में किसी शादी समारोह में आई हुई थी जहां से बच्चियां भटक गई बच्चियों ने बताया कि वह हरदोई थोक आलू मंडी व आंख के अस्पताल व मरकरी स्कूल में पढ़ने की बात बताई है इसके उपरांत कुरसठ पुलिस टीम के द्वारा चाइल्ड केयर हरदोई को सूचना दी गई हरदोई चाइल्ड केयर से आए कर्मचारी अक्षय प्रताप सिंह व श्रीमती अन्नू मित्तल के सुपुर्द बच्चियों को कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.