शाहाबाद रात भर पुलिस गश्त करती रही और हाईवे पर बरौनियां के पास सड़क हादसा हो गया जिसका किसी को पता नही चल पाया।सोमवार को सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस मौके पर पँहुची आवर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसा रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि में हुआ।बतातें चलें कि शाहजहांपुर-हरदोई हाइवे पर बरौनियां के निकट सड़क पर हुये हादसे में घायल को कुचलते हुए अनगिनत वाहन निकल गए और कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी सुबह लगी।इतनी बड़ी लापरवाही देख लोग पुलिस की कार्यशैली पर सबाल उठाने लगे।लोगों का कहना था कि यदि समय रहते पुलिस मौके पर पँहुच जाती तो शव की ऐसी दुर्गति नही होती।लेकिन यह तो पुलिस है साहब,रात भर गश्त करती या नही यह इस निर्मम सड़क दुर्घटना ने पुलिस की सारी पोल खोलकर रख दी।बताया जा रहा है कि उक्त हादसे में मृतक के शव के चिथड़े कई मीटर पड़े मिले। पुलिस ने छत-बिछत शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।रात में अज्ञात वाहन से हुए हादसे में छत-बिछत अवस्था में शव के चिथड़े कई मीटर तक फैला देखे तो वहां लोगों ने पुलिस पर जमकर भड़ास जरूर निकाली

Thanks for comment in my post