Date & Time

सीएसए का देश में प्रथम नैक ग्रेडिंग होने पर छात्रों ने आयोजित किया कुलपति का स्वागत सम्मान समारोह

एसटीवी भारत
कानपुर।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कैलाश भवन प्रेक्षागृह में विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों द्वारा कुलपति का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर कुलपति ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि नैक ग्रेडिंग में आने से विश्वविद्यालय को देश में और भी अधिक गौरव प्राप्त हुआ है क्योंकि देश का नैक ग्रेडिंग कराने वाला प्रथम कृषि विश्वविद्यालय हो गया है। इसका श्रेय कुलपति ने छात्र-छात्राओं को दिया है।उन्होंने कहा कि जो छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा डिग्री दी जाएगी उसमें नैक ग्रेडिंग अंकित डिग्री मिलेगी। जिससे छात्रों को देश में कहीं भी नौकरी एवं प्रवेश पाने में पहले से अधिक आसानी होगी। कुलपति ने छात्रों से कहा कि आपका अब और भी दायित्व बनता है कि आप लोग विश्वविद्यालय को और अधिक साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखने में सहयोग करें।साथ ही अपने व्यवहार में नम्रता लाएं और देश के किसी भी विश्वविद्यालय या नौकरी में जाएं तो लगे कि आपने एक संस्कारी विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण प्की है। इस अवसर पर कुलपति ने प्रत्येक छात्रों से उनके ही स्थान पर जाकर उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। कुलपति के स्वागत भाषण बीएससी कृषि के छात्र हर्ष ने किया।जबकि शोध छात्र वीरेंद्र कुमार,हिमांशु, सिद्धार्थ,प्रज्ञा व त्रिशा ने नैक ग्रेडिंग प्राप्त होने पर  अपने उदगार व्यक्त किए। अंत में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सी एल मौर्या ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संजीव सचान ने किया।
इस अवसर पर डॉ मुनीष कुमार,डॉ आर पी सिंह, डॉक्टर ए के सिंह, डॉक्टर धर्मराज सिंह, डॉ पी के सिंह, मानवेंद्र सिंह एवं विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.