Date & Time

नैक मूल्यांकन सफलता पर प्रदेश की कुलाधिपति राज्यपाल ने सीएसए कुलपति को दिया प्रशस्ति पत्र

कानपुर।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के नैक मूल्यांकन में सफल होने पर प्रदेश की  राज्यपाल/ कुलाधिपति  आनंदीबेन पटेल द्वारा आज दिनांक 12 जुलाई 2022 को राजभवन लखनऊ में विश्वविद्यालय की नैक मूल्यांकन समिति का मार्गदर्शन एवं अभिनंदन कार्यक्रम किया।
 इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  कुलाधिपति द्वारा की गई। अपर मुख्य सचिव  राज्यपाल/कुलाधिपति  महेश कुमार गुप्ता जी द्वारा नैक मूल्यांकन के सात बिंदुओं पर विश्वविद्यालय द्वारा अर्जित स्कोर की क्रमवार समीक्षा की गई। जिन बिंदुओं पर विश्वविद्यालय द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अच्छा स्कोर अर्जित किया गया।
उसमें  कुलाधिपति  द्वारा प्रशंसा की गई। तथा जिन बिंदुओं पर मूल्यांकन में कम अंक प्राप्त हुए उन बिंदुओं का क्रमवार विस्तृत विवेचना करते हुए कुलपति द्वारा भविष्य में इसके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु अपनी रणनीति पर चर्चा की। साथ ही पूर्ण आत्मविश्वास एवं अपनी टीम पर भरोसा जताते हुए उत्कृष्टता के मापदंडों को प्राप्त करने हेतु कटिबद्वता प्रस्तुत की। इसी दौरान  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने समिति के अन्य सदस्यों से उनके सुझाव एवं नैक टीम के मूल्यांकन के दौरान हुए विभिन्न अनुभवों के विषय में जानकारी हासिल की। और इस बात पर पूर्ण संतुष्टि व्यक्त की कि कृषि विश्वविद्यालय कानपुर का नैक टीम के मूल्यांकन में प्रथम प्रयास पूर्ण रूप से सराहनीय है। उन्होंने कहा की कृषि शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत होगी जिससे न केवल अच्छे विद्यार्थियों का प्रवेश हेतु रुझान बढ़ेगा बल्कि विभिन्न प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियों का भी विद्यार्थियों के प्लेसमेंट हेतु रुझान बढ़ेगा। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल  द्वारा कुलपति को प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल  की विशेष कार्यकारी अधिकारी डॉ पंकज एल जानी,सचिव कृषि,कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान  अनुराग यादव, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉक्टर संजीव कुमार, वैज्ञानिक डॉ सुजीत कुमार, विश्वविद्यालय की मूल्यांकन समिति के डॉक्टर सीएल मौर्य, डॉक्टर एके सिंह,डॉ मनीष गंगवार, डॉक्टर आरपी सिंह, डॉक्टर एसके विश्वास, डॉ सी पी सचान,डॉक्टर आनंद श्रीवास्तव, डॉक्टर मिथिलेश वर्मा,डॉक्टर नलिनी तिवारी, डॉक्टर अर्चना सिंह,डॉक्टर सीमा सोनकर, डॉ पी के सिंह सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.