Date & Time

तपोवन पार्क में हुई बैठक में महानगर की नई कार्यकारिणी के लिए प्रस्ताव पारित

एस भारत टीवी चैनल
रिपोर्टर
प्रदीप कुमार मौर्य मंडल चीफ


प्रयागराज  
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की महानगर प्रयागराज इकाई की आवश्यक बैठक  तपोवन पार्क  प्रयागराज  में   हुई जिसमें महानगर इकाई की नई कार्यकारिणी के लिए प्रस्ताव पारित किया गया और देश भर की विभिन्न इकाइयों के पुनर्गठन के लिए नामांकन वह चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई   

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की प्रयागराज जिला इकाई के अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किया गया बैठक का संचालन   राष्ट्रीय महासचिव कार्यालय  श्याम सुंदर सिंह पटेल   ने किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय भी उपस्थित रहे  
      महानगर  इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास केलकर द्वारा स्वास्थ्य शिविर दारागंज के महाराष्ट्र मंडल में लगाए जाने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई और अति शीघ्र महासंघ के स्वास्थ्य शिविर की तिथि घोषित करने का निर्णय लिया गया   प्रयागराज के जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता   द्वारा महानगर इकाई के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा गया जिसे करतल ध्वनि से पारित किया गया और आगामी तिथि को सभी पदाधिकारियों के नामांकन की व्यवस्था हेतु कार्यालय प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई जिला  सचिव आशीष मिश्रा को संवाददाता डायरी में संशोधन के लिए विभिन्न विभागों के नंबर और नाम उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से दी गई इस बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए  गए और  नई   कार्यकारिणी  के लिए नामांकन प्रक्रिया  अगले माह शुरू करने एवं   निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त करके   सक्रिय लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने का अति महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया और यह व्यवस्था दी गई कि जो पदाधिकारी संगठन की बैठकों और कार्यक्रमों के लिए समय नहीं दे पा रहे हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया जाए और उनके स्थान पर नए लोगों को दायित्व सौंपा जाए इस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से इसका समर्थन किया 
इसी  बैठक में  महानगर  इकाई में कई प्रकोष्ठों   के गठन की प्रक्रिया भी  शीघ्र पूरी करके उन्हें विस्तारित करने का निर्णय लिया गया 
     लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने पर सदस्यों को सदस्यता से वंचित करने का विचार प्रस्तावित किया गया है और सभी पदाधिकारियों को इसकी जानकारी देने के लिए सभी व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना देने की जिम्मेदारी कार्यालय प्रभारी को दी गई है  सभी सदस्य और पदाधिकारियों से आग्रह किया गया कि सभी सदस्य नियमित रूप से बैठकों में भाग लें और अपने विचार संगठन के विस्तार के लिए रखें  बैठक में पिछली  कार्य वाही  की  पुष्टि के बाद नये  प्रस्ताव  शामिल किये  गए 
 इस अति महत्वपूर्ण बैठक में आगामी नये सत्र के लिए नई संवाददाता डायरी 2023  पर भी विचार विमर्श किया गया और निर्णय लिया गया कि 30 नवंबर से पूर्व सभी वांछित प्रकाशन सामग्री कार्यालय को उपलब्ध करा दी जाए और किसी भी दशा में संवाददाता डायरी 25 दिसंबर 2022 तक प्रकाशित कर दी जाए इस पर सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए करतो लगन से यह प्रस्ताव पारित किया अब्दुल मलिक रतन कुमार शिवेश कुमार राय के संबोधन के पश्चात राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि 29 अक्टूबर को अयोध्या में विशेष प्रांतीय सम्मेलन आयोजित है और 6 नवंबर को बलिया में सम्मेलन तथा 16 नवंबर को जयनगर मधुबनी में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर संगोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित किया गया है डॉ उपाध्याय ने बताया कि महासंघ की मासिक पत्रिका को और अधिक उपयोगी तथा नए कलेवर में प्रकाशित करने के साथ-साथ पत्रकारों के लिए उपयोगी विशिष्ट सामग्री इसमें समायोजित की जाएगी और इस वर्ष संवाददाता डायरी में संपादक मंडल व व्यवस्थापक मंडल भी गठित किया जाएगा तथा संवाददाता डायरी में पृष्ठ संख्या बढ़ाई जाएगी अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी ने जनपद की सभी तहसील इकाइयों को अतिशीघ्र पुनर्गठित करने का निर्णय लिया और कहा कि संगठन किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं करेगा इसके लिए महासंघ को आंदोलन भी यदि करना पड़ेगा तो वह पीछे नहीं रहेगा श्री त्रिपाठी ने कहा कि विभिन्न तहसीलों के जो पदाधिकारी हैं यदि उनका कुछ भी अंशदान बकाया है तो वह 15 दिन के भीतर केंद्रीय कार्यालय से संपर्क करके उसे जमा कर दें जिससे नए सत्र में उनके नए दायित्व के लिए कोई बाधा ना हो श्री त्रिपाठी ने यह भी कहा कि जो पदाधिकारी किसी कारणवश सांगठनिक बैठकों में उपस्थित नहीं हो रहे हैं  वह  अन्य संसाधनों को सशक्त करके संगठन को सहयोग दे सकते हैं और कार्यालय के निरंतर संपर्क में रहकर पत्रिका व संवाददाता डायरी को अत्यधिक उपयोगी बनाने में सहयोग कर सकते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.