Date & Time

करेंसी नोटों पर 'गणेश-लक्ष्मी' की तस्वीर वाले सीएम केजरीवाल के बयान पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पलटवार ,कही यह बात

एसटीवी भारत
भारतीय करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र प्रकाशित करने पर विचार करने के दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के बयान पर विभिन्न पार्टी के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो चुकी हैं. इसी क्रम में उत्तरप्रदेश सरकार में कई बार मंत्री रहे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा  करेंसी नोटों पर लक्ष्मी-गणेश का फोटो लगाने की मांग से स्पष्ट हो गया है कि "दिल्ली के मा. मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी" भारतीय जनता पार्टी एवं आर.एस.एस. की बी टीम है।आखिर श्री केजरीवाल का असली चेहरा उजागर हो ही गया।कार्यालयों में डा. अम्बेडकर की फोटो लगाना एवं उनके विचारों के विपरीत काम करना इनका शगल है। दलित एवं पिछड़े इनके छलावे को समझ गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.